रजौन: जवाईचक गांव में विसर्जन के दौरान विवाद और मारपीट, प्रतिमा रखकर सड़क जाम करने से हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा
Rajaun, Banka | Mar 30, 2026 रजौन थाना क्षेत्र के जवाईचक गांव में रविवार की रात अखंड हरीनाम संकीर्तन के समापन के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के बाद विसर्जन यात्रा में शामिल लोगों ने भागलपुर-हंसडीहा मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया । इस दौरान करीब एक घंटे तक सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।