सेवा संकल्प अभियान
सेवा की कहानी
डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना से कमल को मिला सहारा
रेडिमेड वस्त्र व्यवसाय कर आत्मनिर्भर हुए कमल
आगर-मालवा, 28 सितम्बर 2026/ मध्यप्रदेश शासन की डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बना रही है। इस योजना का लाभ लेकर आगर के श्री कमल जोगचंद ने अपना स्वयं का रेडिमेड पिरधान विक्रय व्यवसाय स्थापित कर उसका सफल संचालन कर आज आत्मनिर्भर बन गए है।
लाभार्थी श्री कमल जोगचंद बताते हैं कि मैने अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति से अनुसूचित जाति वर्ग के लिए संचालित डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के तहत् भारतीय स्टेट बैंक, शाखा आगर द्वारा 80 हजार रूपए का ऋण प्रदान किया। इस राशि से मैंने अपनी स्वयं की दुकान लगाकर रेडीमेड कपड़ा विक्रय व्यवसाय कर अपना रोजगार स्थापित किया है। यह व्यवसाय विभिन्न प्रकार के कपड़े, जैसे कि पुरूषों, महिलाओं और बच्चों के लिए कपड़े आदि का व्यवसाय सफलतापूर्वक कर रहा हॅू। इससे में अपना मैं अपना और अपने परिवार का अच्छे से भरण-पोषण भी कर पा रहा हूं। यह योजना अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं के लिये आत्मनिर्भरता के लिये वरदान है। सभी को इस योजना का लाभ लेकर अपना स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिये आगे आना चाहिए।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Schedule Caste Welfare Department, Madhya Pradesh
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#agarmalwa
#आगरमालवा
24 views | Agar Malwa, Madhya Pradesh | Sep 28, 2026