बैराड़: गोवर्धन थाना पुलिस ने 150 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जप्त की, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गोवर्धन थाना प्रभारी सौरभ तोमर सहित पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हाथ भट्टी की बनी 150 लीटर देशी कच्ची शराब जप्त कर एक आरोपी शक्ति बंजारा को गिरफ्तार किया है जिसे पुलिस ने बुधवार दोपहर 1 बजे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।