हरिहरगंज: कूलहिया पंचायत के लादी वादी गांव में, हरिहरगंज पुलिस ने फरार वारंटी के घर डुगडुगी बजाकर चिपकाया इश्तेहार
हरिहरगंज थाना पुलिस ने मंगलवार के शाम 5 बजे फरार चल रहे वारंटी कूलहिया पंचायत के लादी वादी गांव निवासी लल्लू सिंह के घर पर इश्तेहार चिपकाया। वह छतरपुर थाना कांड संख्या 80/2008 का नामजद अभियुक्त है ।और पिछले कई महीनों से फरार चल रहा था। मामले में कोर्ट द्वारा अभियुक्त के खिलाफ कई बार नोटिस जारी किया गया था लेकिन वह कोर्ट में हाजिर नहीं हो रहा था।