फतेहपुर में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी समेत तीन को 150 मीटर तक घसीटा, तीनों की मौत
फतेहपुर। जिले में हिट एंड रन का एक दर्दनाक मामला सामने आया है। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सरेला के समीप तेज रफ्तार बेकाबू डंपर ने बाइक सवार मां-बेटी और युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर तीनों को करीब 150 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस भीषण हादसे में तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतकों की पहचान शबनम, उनकी बेटी इरमा और बाइक चालक सौरभ के रूप में हुई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।