हथुआ: सरकारी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी हुई, बच्चे जश्न मनाते घर गए
हथुआ प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी प्रारंभिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शनिवार को पठन-पाठन कार्य के बाद गर्मी की छुट्टी हो गई।गर्मी में स्कूल बंद होने की घोषणा से स्कूली बच्चों के चेहरे खिल उठे। शनिवार को जैसे ही स्कूल की आखिरी घंटी बजी, बच्चे खुशी से झूम उठे और 'छुट्टी हो गई' का जश्न मनाते हुए अपने घरों की ओर रवाना हुए।