अशोक नगर: खेतों में नरवाई जलाने पर कलेक्टर ने 7 किसानों पर लगाया ₹37500 का जुर्माना, प्रतिबंध के बावजूद जलाई जा रही नरवाई
अशोकनगर कलेक्टर साकेत मालवीय के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले में नरवाई प्रबंधन हेतु प्रचार-प्रसार कर नरवाई जलाने से मृदा, वातावरण पर पडने वाले हानिकारक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। समझाईश के बाद भी गेहू की नरवाई में आग लगाने पर प्रतिबंध होने के बाद भी नरवाई जलाई जा रही है।