उज्जैन: 'पीएम श्री एयर एम्बुलेंस' बनी संजीवनी, 1 दिन के गंभीर नवजात को इलाज के लिए पहुंचाया अहमदाबाद
गंभीर हृदय रोग से पीड़ित मात्र एक दिन के नवजात बच्चे के लिए 'पीएम श्री एयर एम्बुलेंस' संजीवनी साबित हुई। देवास जिले के ग्राम जमुणी निवासी धीरज के नवजात शिशु को उज्जैन के बालाजी अस्पताल से त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले सड़क मार्ग से इंदौर और फिर एयर एम्बुलेंस के जरिए मात्र 2 घंटे में गुजरात के यू.एन. मेहता अस्पताल (अहमदाबाद) पहुंचाया गया। परिवार के पास 'आयुष्मान कार्ड' होने के कारण बच्चे का यह पूरा परिवहन और उच्च स्तरीय इलाज बिल्कुल मुफ्त किया जा रहा है।
#UjjainNews #AirAmbulance #Healthcare #AyushmanBharat #MPNews SaveLife