जमुई: भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमुई में मंत्री डॉ प्रमोद कुमार चंद्रवंशी का भव्य स्वागत किया
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 जमुई अतिथि गृह में सोमवार को 5 बजे बिहार सरकार के खान एवं भूतत्व तथा कला एवं संस्कृति विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मंत्री को माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया।