खंडवा: नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोपी को जावर पुलिस ने खंडवा न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने आरोपी को जेल भेजा
नाबालिक लड़की के साथ हरसूद रोड पर गाड़ी से घर छोड़ने के बहाने जंगल में ले जाकर आरोपी अल्फेज ने जंगल में नाबालिक के साथ छेड़छाड़ की। घटना को लेकर जावर पुलिस ने नाबालिक लड़की की शिकायत पर मंगलवार को ही मामला दर्ज कर लिया था। आज बुधवार शाम 5:00 बजे आरोपी को खंडवा न्यायालय में पेश किया गया जहां न्यायालय ने आरोपी को जेल भेज दिया।