गोह: देवहरा स्थित पुनपुन नदी किनारे अवैध शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया, 60 लीटर शराब जब्त
गोह थाना क्षेत्र के देवहरा स्थित पुनपुन नदी के किनारे संचालित अवैध देशी शराब की भट्टी पर शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे पुलिस ने छापेमारी कर उसे ध्वस्त कर दिया। इस दौरान मौके से लगभग 60 लीटर अवैध देशी शराब बरामद की गई है। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने नदी किनारे छापा मारा। पुलिस को देखकर शराब तस्कर मौके