बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दूसरे दिन भी सोनाली सिंह ने लिया जायजा, राहत सामग्री का किया वितरण
आरा, भोजपुर। बड़हरा विधानसभा क्षेत्र की समाजसेवी सोनाली सिंह ने लगातार दूसरे दिन भी क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नेकनाम टोला, केशोपुर सहित विभिन्न बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण किया और लोगों की समस्याओं से रूबरू हुईं।
Arrah, Bhojpur | Sep 9, 2026