बाढ़ के पानी में डूबने से किसान की मौत, मवेशियों के लिए चारा लाने के दौरान हादसा
आरा। भोजपुर जिले में बाढ़ के पानी में डूबने से एक किसान की मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब किसान मवेशियों के लिए चारा लाने के दौरान गहरे पानी में चला गया।
मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव निवासी तपेश्वर प्रसाद (34 वर्ष), पिता स्वर्गीय जलेसर प्रसाद के रूप में हुई है
Arrah, Bhojpur | Sep 9, 2026