कुटुंबा: चौखड़ा गांव में बंद घर से दो लाख के जेवर और जमीन के कागजात चोरी, अज्ञात चोरों ने उड़ाए तीन बक्से
कुटुंबा थाना क्षेत्र के चौखड़ा गांव में बंद घर से चोरी का मामला सामने आया है। मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने घर में रखे तीन बक्से चोरी कर लिए। बक्सों में करीब दो लाख रुपये के जेवरात और जमीन के महत्वपूर्ण कागजात रखे थे। बुधवार की सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। पीड़ित सुरेश सिंह ने कुटुंबा थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।