धौलपुर: मनियां थाना पुलिस ने पशुओं से भरे 2 ट्रक व 1 केन्ट्रा पकड़ी, 3 तस्करों को किया गिरफ्तार
धौलपुर जिले की मनियां थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशुओं से खचाखच भरे हुए दो ट्रक तथा एक मिनी ट्रक केन्ट्रा को पकड़ा है। साथ ही मौके से 3 तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तलाशी के दौरान दोनों ट्रकों एवं केन्ट्रा में से 92 भैंसें व 26 पाड़ा मुक्त कराए हैं। इन दिनों मनियां पुलिस पशु क्रूरता को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है।