धौलपुर: हंसी मजाक के दौरान जेल में भिड़े दो बंदी, अस्पताल में इलाज के बाद जेल में किया शिफ्ट,कोतवाली थाने में मामला दर्ज
धौलपुर जेल में रेप और पोक्सो एक्ट में बंद दो कैदी हंसी मजाक के दौरान रविवार को आपस में भिड़ गए। दोनो के बीच हुई मारपीट में एक बंदी को घायल अवस्था में जिला अस्पताल में लाया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जेल में शिफ्ट किया गया। मारपीट में घायल हुए दूसरे बंदी का उपचार जेल वार्ड में किया गया।घटना को लेकर जेल प्रहरी के द्वारा कोतवाली थाने पर मामला दर्ज