धौलपुर: शीतला विहार कॉलोनी में अज्ञात चोरों ने घर से नकदी व जेवरात चुराए, कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची
धौलपुर. शहर में बाड़ी रोड पर झोर वाली माता मंदिर के पीछे शीतला विहार कॉलोनी में रविवार को दिन-दहाड़े अज्ञात जने एक सूने मकान से नकदी व जेवरात चोरी कर ले गए। परिजन गमी में तांतपुर गए हुए थे। शाम को लौटे तो घर के ताले टूटे पड़े थे और अंदर कमरे में सामान बिखरा पड़ा मिला। जिस पर चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।