धौलपुर: सदर थाना क्षेत्र में ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे थे पशु, 2 गिरफ्तार
सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पशुओं से भरे 2 ट्रक को जब्त किया है। पुलिस ने दोनों ट्रक से ठूंस-ठूंस कर भरे 37 पशुओं को मुक्त कराया है। पुलिस ने मौके पर दोनों ट्रकों में मौजूद दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। जो ट्रकों को उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे।मुखबिर से सूचना मिली थी कि मध्य प्रदेश की ओर से 2 ट्रक उत्तर प्रदेश की ओर जा रहे हैं।