धौलपुर: नाबालिग छात्रा की बरामदगी के लिए कुशवाहा समाज ने रैली निकालकर किया प्रदर्शन, एसपी ने नहीं की मुलाकात
स्कूल से लौटते समय 12 फरवरी को लापता हुई नाबालिग छात्रा की बरामदगी की मांग को लेकर कुशवाहा समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और गांधी पार्क से रैली के रूप में एसपी ऑफिस पहुंचे। जहां उन्होंने गेट पर ही एसपी को बुलाने की मांग की।छात्रा को डिटेन करने की मांग को लेकर एसपी ऑफिस के मेन गेट पर एसपी को बुलाने की मांग की