धौलपुर: प्रभावी निगरानी कर एनीमिया उन्मूलन के प्रति सक्रिय कार्य करे स्वास्थ्य विभाग - जिला कलक्टर
धौलपुर के जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला कलक्टर ने आगामी लोकसभा चुनाव हेतु सभी विभागों को आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्वाचन के विभिन्न प्रकोष्ठों हेतु पेयजल के उपापन की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिये। शिकायतों को संपर्क पोर्टल अपलोड कराए।