कैसरगंज: कैसरगंज क्षेत्र में खेल रही मासूम पर पागल कुत्ते ने किया हमला, परिजनों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया
कैसरगंज क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। एक मासूम बच्ची को पागल कुत्ते ने काटकर घायल कर दिया। मामला गुदईया गांव का बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार कुलदीप यादव की बेटी अनन्या घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक पागल कुत्ता आया और उसने बच्ची पर हमला कर दिया।कुलदीप यादव ने बताया कि यह कुत्ता पालतू नहीं है, पागल है। हमले के बाद कुत्ता मौके