केतार: तेज खांसी के बाद, नाक-मुंह से खून की उल्टी होने से मजदूर की मौत
Ketar, Garhwa | Oct 2, 2026 केतार थाना क्षेत्र के छाताकुंड गांव निवासी श्रवण गुप्ता (40) की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गयी।परिजनों के अनुसार, श्रवण गुप्ता परिवार की परवरिश के लिए बाहर मजदूरों को ले जाकर स्वयं भी मजदूरी करते थे। करीब तीन माह पूर्व उनकी तबीयत खराब हो गयी थी, जिसके बाद से वह घर पर ही रह रहे थे।बुधवार की देर रात अचानक उन्हें तेज खांसी होने लगी।