पटना ग्रामीण: पटना सेंट्रल SP स्वीटी सेहरावत ने दी जानकारी, पीरबहोर थाना क्षेत्र से हत्या के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार
पटना में पटना सेंट्रल एसपी स्वीटी सेहरावत ने गुरुवार दोपहर करीब 2:00 बजे सोशल मीडिया के माध्यम से यह जानकारी दी है कि हत्या के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल 27 अक्टूबर को दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक व्यक्ति की हत्या हुई थी। इस मामले में तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान द्वारा कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।