पटना ग्रामीण: RJD कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, तेजस्वी यादव को बताया गया 'नियुक्ति मैन'
आरजेडी दफ्तर के करीब 9 बजे पोस्टर लगाया गया है, जिसके जरिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई है। युवा राजद के प्रदेश महासचिव प्रेम कुमार ने यह पोस्टर लगवाया है। पोस्टर में तेजस्वी यादव को जन्मदिन की बधाई दी गई है और सीएम बनाने की बात कही जा रही है। पोस्टर पर लिखा है- जुड़े के बा जीते के बा, 2025 में नियुक्ति मैन तेजस्वी यादव।