सामरी कुसमी: अस्पताल के बाहर बिखरा मेडिकल कचरा, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठाए गए सवाल
कुसमी सामरी रविवार जिले के शंकरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से लापरवाही की गंभीर तस्वीरें सामने आई हैं। अस्पताल परिसर के बाहर खुले में मेडिकल कचरा बिखरा मिला, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। मौके पर उपयोग की जा चुकी दवाइयों की शीशियां, पानी की खाली बोतलें, ड्रेसिंग सामग्री और प्रसव में इस्तेमाल हुए गंदे कपड़े पड़े मिले।