केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती बिहार पटना द्वारा
1/मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग
2/कारा एवं सुधार सेवाएं निरीक्षणालय गृह विभाग (कारा) एवं
3/परिवहन विभाग में क्रमशः मद्य निषेध सिपाही,कक्षपाल एवं चलंत दस्ता सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 14 जून एवं 17 जून को दो पाली में मुजफ्फरपुर जिले के 22 परीक्षा केदो पर आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली की परीक्षा में अभ्यर्थियों का रिपोर्टिंग टाइम 8:00 बजे पूर्वाह्न तथा द्वितीय पाली में 1:00 बजे अपराह्न है।
परीक्षा के सफल एवं सुचारु आयोजन हेतु पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की तैनाती जिला पदाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई है। इन अधिकारियों की ब्रीफिंग समाहरणालय सभागार में डीएम एवं एसएसपी के द्वारा संयुक्त रूप से की गई है। उन्होंने अधिकारियों को अपने अपने ड्यूटी पर समय से उपस्थित होने तथा परीक्षा केंद्र पर कड़ाई से फ्रिस्किंग करने का निर्देश दिया।
अभ्यर्थी को किसी भी परिस्थिति में परीक्षा हॉल में मोबाइल फोन किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के साथ प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की सतत एवं प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए वीडियोग्राफी फोटोग्राफी एवं नियंत्रण कक्ष बनाए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्वच्छ शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालित करने तथा विधि व्यवस्था संधारित रखने का निर्देश दिया है। अपर समाहर्ता राजस्व को परीक्षा के सफल संचालन एवं समन्वय हेतु नामित किया गया है।
1 views | Muzaffarpur, Bihar | Jun 12, 2026