मीनापुर: खेमाइपट्टी गांव की महिला ने अपने ससुराल वालों पर मारपीट करने का लगाया आरोप, पीड़िता ने थाने में दिया आवेदन
मीनापुर थाना क्षेत्र के खेमाइपट्टी गांव की एक महिला ने ससुराल वालों पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए थाना में लिखित आवेदन दिया है। पीड़िता खुशबू देवी का कहना है कि उसके पति संतोष चौधरी, सास व ननद सब मिलकर बार-बार मेरे साथ मारपीट करते हैं। पति शराब के नशे में हमेशा मारपीट करता है ।