मीनापुर: सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के रघई मठ बाजार से दो सगे भाईयों को विदेशी शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के रघई मठ बाजार से पुलिस ने दो सगे भाईयों को 9 लीटर विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। सिवाइपट्टी थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि किराना दुकान में शराब बेचने के आरोप में मिंटू कुमार व पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया है।