मीनापुर: रामपुर हरि थाना क्षेत्र के विशुनपुर रूपौली गांव में भैसुर ने भावों को चाकू मारकर किया घायल ।
रामपुर हरि थाना क्षेत्र के विशुनपुर रुपौली गांव में घरेलू विवाद को लेकर भैंसुर ने भावों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया । ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार ने अपने हीं भावों रानी कुमारी को घरेलू विवाद में चाकू से हमला कर दिया । रानी को मीनापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया । जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर वापस घर भेज दिया ।