पिछोर: वेतन न मिलने से नाराज सेल्समैनों ने एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर पूर्व विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग की
उचित मूल्य दुकानों पर कार्यरत सेल्समैनों ने आज सोमवार दोपहर करीब 1 बजे पिछोर एसडीएम कार्यालय में आवेदन देकर वेतन दिलाने की मांग की। सेल्समैन संघ अध्यक्ष ने बताया कि सेल्समैनों को वेतन नहीं मिलती है। दुकान का किराया व अन्य खर्चे उन्हें स्वयं वहन करने पड़ते हैं,यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अगले माह से राशन वितरण बंद कर सामूहिक रूप से इस्तीफा देंगे।