जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्यों की समीक्षा हेतु मध्यप्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष डॉ के. पी. यादव की अध्यक्षता में सोमवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया गया। तत्पश्चात समीक्षा बैठक ली गई।