चायल: चायल तहसील परिसर में किसानों ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर किया प्रदर्शन, SDM को सौंपा ज्ञापन
कौशाम्बी। भारतीय किसान यूनियन अम्बावता के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में सोमवार को 3 बजे चायल तहसील परिसर में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक के बाद किसानों ने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर नारेबाजी करते हुए 11 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी प्रेरणा गौतम को सौंपा।