गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेड क्रॉस परिसर में रेड क्रॉस द्वारा गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण
गया के रेड क्रॉस परिसर में रेड क्रॉस के द्वारा शुक्रवार की दोपहर 3 बजे गरीबों और जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया।चेयरमैन उपेंद्र नारायण सिंह के दिशा निर्देश में प्रबंधन समिति के द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न किया गया।कुल 100 लोगो के बीच कंबल का वितरण किया गया।साथ हीं बढ़ती ठंड को देखते हुए रात को अलाव जलाने की भी व्यवस्था की गई है।