गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में जीतन राम मांझी ने कहा, बिहार में भी शराब पीने की मिले छूट, लागू हो गुजरात मॉडल
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गया स्थित गोदावरी आवास पर शुक्रवार को शाम 5:00 मीडिया से प्रेस वार्ता में शराबबंदी और विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर बेबाक बयान दिया। उन्होंने बिहार में लागू पूर्ण शराबबंदी कानून पर पुनर्विचार की आवश्यकता बताते हुए कहा कि राज्य में भी गुजरात मॉडल की तरह शराब पीने की नियंत्रित छूट दी जानी चाहिए।