गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया जिले में कड़ाके की ठंड के कारण 28 दिसंबर तक 5वीं तक के सभी स्कूल रहेंगे बंद
कड़ाके की ठंड को देखते हुए गया जिला प्रशासन के द्वारा जिले में 5वीं कक्षा तक के सभी शिक्षण संस्थान 28 दिसंबर तक बंद रखने का निर्देश दिया है।डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि सर्द पछुआ व कनकनी से जनजीवन प्रभावित है।कड़ाके की ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने 5 वीं कक्षा तक के सभी सरकारी,निजी स्कूल,कोचिंग संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्रों को 28 दिसंबर तक बंद रहेगा।