कुमारखंड: कुमारखंड पुराना थाना के सामने बाइक की टक्कर से बुजुर्ग घायल, अस्पताल में भर्ती
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराना थाना के सामने स्टेट हाईवे 91 पर शुक्रवार को दोपहर दो बजे बाइक के धक्का से एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन फनान में इलाज के लिए सीएचसी कुमारखंड में भर्ती कराया जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक द्वारा इलाज किया गया।