रामपुर मनिहारन: नानौता में राजबाहे के पानी के विवाद ने लिया हिंसक मोड़, बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला, CCTV में कैद वारदात
नानौता कस्बे में खेत में राजबाहे के पानी को लेकर चल रहा विवाद हिंसक हो गया। भारी अड्डा मार्ग स्थित एक बैंक्वेट हॉल के पास बाइक सवार युवक पर धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।