चांडिल: खुंटी पहाड़धार स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड द्वारा वृहद वृक्षारोपण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न
चौका थाना क्षेत्र के खुंटी पहाड़धार स्थित नरसिंह इस्पात लिमिटेड द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए अप्रैल 2026 में एक सप्ताह तक चलाए गए वृहद वृक्षारोपण अभियान का सफलतापूर्वक गुरुवार दोपहर 3 बजे समापन किया गया।इस अभियान के अंतर्गत कंपनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में कुल 2 हजार 5 सौ पौधा रोपण किया गया।