सुजानगढ़: ताल छापर अभ्यारण्य की रामपुर चौकी पर संदिग्ध अवस्था में मृत मिला फॉरेस्ट गार्ड, मौके पर पहुंची पुलिस
सुजानगढ़। ताल छापर अभ्यारण्य में फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत दयाराम स्वामी मूल निवासी बिलू की ढाणी सरदारशहर, आयु 59 का शव अभ्यारण्य की रामपुर चौकी पर संदिग्धावस्था में मिला। जानकारी के अनुसार अभ्यारण्य में काम कर रहा ट्रैक्टर चालक हरिराम सुबह करीब सवा नौ बजे पानी पीने के लिए चौकी पर आया, तब उसने दयाराम को मृत देख कर रेंजर उमेश बागोतिया को सूचना दी।