शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सिंगरौली पुलिस का व्यापक फ्लैग मार्च, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़कों पर, प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला फ्लैग के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैढ़न, विंध्यनगर एवं नवानगर थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, व्यस्ततम बाजारों, चौराहों, धार्मिक आयोजन स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी संबंधित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया गया।
फ्लैग मार्च का प्रमुख उद्देश्य त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करना, नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना तथा सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करना रहा।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस, थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित पैदल गश्त, सतत निगरानी, प्रभावी यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा दुर्गा पूजा पंडालों एवं आयोजन स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
साथ ही आयोजन समितियों से सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास एवं अग्नि सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने की अपील की गई।
*सिंगरौली पुलिस की अपील —* सभी नागरिक शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों को श्रद्धा, उत्साह, पारंपरिक गरिमा एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं का प्रसार करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।
फ्लैग मार्च के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमंत कुमार, रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च में सक्रिय सहभागिता करते हुए आमजन को सुरक्षा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया तथा आगामी त्योहारों के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सिंगरौली पुलिस की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।
*सिंगरौली पुलिस का संदेश — आस्था का सम्मान, सौहार्द का वातावरण और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता*
Bargawan, Singrauli | Oct 9, 2026