Public App Logo
Profile Picture

The Singrauli

@thesingrauli
2179Followers
1Following
चुन कुमारी स्टेडियम में चल रहे गरबा के प्रैक्टिस में अपने धर्मपत्नी के साथ पहुंचे विधायक रामनिवास शाह।
राजनीति में नेता, जिंदगी में मस्तमौला | बालमुकुंद सिंह परिहार के बेबाक किस्से, ठहाके और जिंदादिली!
शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों के दृष्टिगत सिंगरौली पुलिस का व्यापक फ्लैग मार्च, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उतरे सड़कों पर, प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में निकाला फ्लैग के.एम. (भा.पु.से.) के निर्देशन में सिंगरौली पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च निकाला गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री सर्वप्रिय सिन्हा (भा.पु.से.) की उपस्थिति में 150 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बैढ़न, विंध्यनगर एवं नवानगर थाना क्षेत्रों के प्रमुख मार्गों, व्यस्ततम बाजारों, चौराहों, धार्मिक आयोजन स्थलों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया। इसके अतिरिक्त जिले के अन्य थाना क्षेत्रों में भी संबंधित पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकालकर आमजन को सुरक्षा एवं विश्वास का संदेश दिया गया।

फ्लैग मार्च का प्रमुख उद्देश्य त्योहारों के दौरान पुलिस की सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करना, नागरिकों में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करना तथा सभी धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करना रहा।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सर्वप्रिय सिन्हा द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारी पुलिस, थाना एवं चौकी प्रभारियों को नियमित पैदल गश्त, सतत निगरानी, प्रभावी यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, महिला एवं बालिका सुरक्षा तथा दुर्गा पूजा पंडालों एवं आयोजन स्थलों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही आयोजन समितियों से सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास एवं अग्नि सुरक्षा के आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित करने की अपील की गई।

*सिंगरौली पुलिस की अपील —* सभी नागरिक शारदीय नवरात्रि एवं आगामी त्योहारों को श्रद्धा, उत्साह, पारंपरिक गरिमा एवं आपसी सद्भाव के साथ मनाएं। सोशल मीडिया पर अपुष्ट सूचनाओं का प्रसार करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा डायल-112 पर दें।

फ्लैग मार्च के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिंगरौली श्री अमित कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर श्री हेमंत कुमार,  रक्षित निरीक्षक श्री केशव सिंह चौहान, यातायात प्रभारी सूबेदार श्री आशीष तिवारी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फ्लैग मार्च में सक्रिय सहभागिता करते हुए आमजन को सुरक्षा, शांति एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया तथा आगामी त्योहारों के दौरान सुदृढ़ कानून व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सिंगरौली पुलिस की प्रतिबद्धता प्रदर्शित की।

*सिंगरौली पुलिस का संदेश — आस्था का सम्मान, सौहार्द का वातावरण और प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता*
Video 3
किताबें बंद, भाषण चालू… क्या ऐसे बनेगा विकसित भारत?

विकसित भारत सेवा संकल्प कार्यक्रम में प्रधानमंत्री का भाषण सुनाने के लिए कॉलेज के विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई के बीच कार्यक्रम स्थल पर ले जाया गया। सवाल यह है कि बच्चों की नियमित कक्षाएं और पढ़ाई प्रभावित करके भाषण सुनवाना आखिर कितना उचित है?

इस पूरे मामले को लेकर छात्र नितेश साह ने वीडियो बनाकर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि विद्यार्थियों के भविष्य की नींव शिक्षा से मजबूत होगी, सिर्फ भाषण सुनाने से नहीं।

विकसित भारत का संकल्प तभी सार्थक होगा, जब युवाओं की पढ़ाई भी प्राथमिकता बने।
वाहनों से अवैध वसूली के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने दिया धरना।
प्यार ने जाति की दीवार तोड़ी, समाज ने पति की मौत के बाद विधवा को घर से बाहर कर दिया!”

सिंगरौली। अंतरजातीय विवाह के बाद एक अनुसूचित जाति महिला के साथ कथित प्रताड़ना और बेदखली का मामला सामने आया है। महिला ने कलेक्टर को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि पति की मृत्यु के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे जातिसूचक गालियां देते हैं, मारपीट करते हैं और उसके पति की जमीन उसके नाम नहीं होने दे रहे हैं।
पीड़िता के मुताबिक उसने 23 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक तथा 29 सितंबर को कलेक्टर के समक्ष आवेदन देकर शिकायत की, लेकिन उसके अनुसार अब तक पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। महिला का आरोप है कि कार्रवाई न होने से आरोपियों का हौसला बढ़ा और उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। उसने बताया कि वह घर के बाहर रहने को मजबूर है और बाथरूम में भी ताला लगा दिया गया है।
पीड़िता ने प्रशासन से अनुसूचित जाति एवं जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत कार्रवाई, घर में वापस रहने की व्यवस्था, पुलिस सुरक्षा और पति के हिस्से की भूमि पर नामांतरण सहित राहत की मांग की है।
लेकिन यह मामला सिर्फ एक परिवार का नहीं, समाज की उस सोच पर भी बड़ा सवाल है, जहां अंतरजातीय विवाह आज भी कई जगह सामाजिक स्वीकार्यता की परीक्षा बन जाता है।
सवाल सीधा है—अगर दो बालिगों का विवाह जाति की दीवार तोड़ सकता है, तो पति की मौत के बाद एक विधवा के अधिकारों पर जाति और परिवार की दीवार क्यों खड़ी की जाए?
नशा बनता जा रहा है नासूर। हर जगह लोग हो रहे हैं प्रताड़ित।
Video 8
अवैध शराब की पैकारी को लेकर मां भगवती कल्याण समिति ने सौंपा ज्ञापन।
शहर जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह चौहान ने विधायक के दिए स्टेटमेंट पर किया पलटवार।
ISRO मोदी के बब्बा ने नहीं बनवाया था-प्रवीण सिंह चौहान
सिंगरौली यातायात पुलिस की विशेष पहल — चालान नहीं, मिला सुरक्षा का उपहार

*बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने स्वयं वितरित किए 75 हेलमेट, हर सफर में हेलमेट पहनने का दिलाया संकल्प*

*पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन श्री गौरव राजपूत के निर्देशन, उप पुलिस महानिरीक्षक रीवा रेंज श्री हेमंत चौहान के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सिंगरौली यातायात पुलिस द्वारा विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।*

चून कुमारी स्टेडियम तिराहा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान यातायात पुलिस द्वारा दोपहिया वाहन चालकों की चेकिंग की गई। इस दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाते पाए गए वाहन चालकों के विरुद्ध केवल चालानी कार्रवाई करने के स्थान पर उन्हें सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक सिंगरौली श्री षियाज के.एम. द्वारा स्वयं वाहन चालकों को हेलमेट पहनाकर कुल 75 हेलमेट वितरित किए गए। इस दौरान वाहन चालकों को समझाइश दी गई कि हेलमेट केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।

*हेलमेट पहनने का लिया संकल्प*

कार्यक्रम के दौरान बिना हेलमेट मिले दोपहिया वाहन चालकों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में दोपहिया वाहन चलाते समय प्रत्येक बार हेलमेट पहनकर ही घर से निकलेंगे। वाहन चालकों ने सिंगरौली पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए नियमित रूप से हेलमेट पहनने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम की सबसे सकारात्मक बात यह रही कि हेलमेट प्राप्त करने वाले वाहन चालकों ने अपनी आदत में बदलाव का संकल्प लिया। वाहन चालकों ने कहा कि वे कई बार बिना हेलमेट घर से निकल जाते थे, लेकिन आज पुलिस द्वारा हेलमेट प्रदान किए जाने और उसके महत्व को समझाए जाने के बाद वे भविष्य में प्रत्येक बार दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनेंगे।

*सुरक्षित यातायात के लिए पुलिस अधीक्षक ने दिए महत्वपूर्ण संदेश*

पुलिस अधीक्षक श्री षियाज के.एम. ने वाहन चालकों को समझाइश देते हुए कहा कि दोपहिया वाहन चलाते समय चालक के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए भी हेलमेट पहनना उतना ही आवश्यक है। इसके साथ ही निर्धारित गति सीमा का पालन करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करना, नशे की स्थिति में वाहन नहीं चलाना तथा यातायात संकेतों का पालन करना सुरक्षित यातायात की मूल आवश्यकता है।

सिंगरौली यातायात पुलिस की यह पहल दंड के स्थान पर जागरूकता, सहभागिता एवं व्यवहार परिवर्तन के माध्यम से सड़क सुरक्षा को मजबूत करने का प्रयास है। पुलिस द्वारा दिया गया यह “सुरक्षा का उपहार” वाहन चालकों को केवल हेलमेट ही नहीं, बल्कि सुरक्षित सफर की जिम्मेदारी भी सौंपता है।

*उक्त कार्यक्रम में यातायात प्रभारी रोशनी केसरवानी, सूबेदार श्री आशीष तिवारी, उपनिरीक्षक, सउनि. सुरेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक आशीष बागरी, विनय सिंह, पुष्पेंद्र चतुर्वेदी, आरक्षक प्रवेश, पवन सहित यातायात पुलिस का अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।*

*“उपहार हमारा, उसे पहनने का वादा आपका।”*
*सिंगरौली यातायात पुलिस सदैव आपके साथ।*
<nis:link nis:type=tag nis:id=singraulipolice nis:value=SingrauliPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=singrauli nis:value=Singrauli nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafety nis:value=RoadSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=helmetsafety nis:value=HelmetSafety nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=trafficrules nis:value=TrafficRules nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=roadsafetyawareness nis:value=RoadSafetyAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=सड़कसुरक्षा nis:value=सड़कसुरक्षा nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=यातायातनियम nis:value=यातायातनियम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=हेलमेट nis:value=हेलमेट nis:enabled=true nis:link/>
RTO के द्वारा ऑटो चालकों से हो रही वसूली कोलेकर कल आम आदमी पार्टी धारना प्रदर्शन।
राधा कृष्णा फाउंडेशन के जरिए होने वाले नवरात्रि गरवा का सदर विधायक रामनिवास शाह ने किया उद्घाटन।
डांडिया  प्रैक्टिस का  विधायक ने किया शुभारंभ।
5 अक्टूबर सुबह 9 बजे कुंदन गोल्ड माइंस, सिधार में प्रभावित किसानों के घर गिराने का आदेश!

प्रभावित किसानों का कहना है कि उन्हें अभी तक उचित मुआवजा नहीं मिला है। जिला प्रशासन को कई बार आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

जिला प्रशासन से मांग है कि—
प्रभावित किसानों को पहले उचित मुआवजा दिया जाए।मुआवजा मिलने तक घरों को गिराने की कार्रवाई पर तत्काल रोक लगाई जाए।
प्रभावित परिवारों की बात सुनकर नियमानुसार समाधान किया जाए।

जिला पंचायत सदस्य अशोक सिंह पैगाम ने जिला कलेक्टर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

सवाल सीधा है—जब तक मुआवजा नहीं मिला, तब तक घर गिराने की कार्रवाई क्यों?

— अशोक सिंह पैगाम
जिला पंचायत सदस्य
महिलाओं की सेहत को लेकर ये बातें हर महिला को जाननी चाहिए! | Dr. Deepita Vaishya
महिलाओं की सेहत को लेकर ये बातें हर महिला को जाननी चाहिए! | Dr. Deepita Vaishya Part 14
महिलाओं की सेहत को लेकर ये बातें हर महिला को जाननी चाहिए! | Dr. Deepita Vaishya Part 16
महिलाओं की सेहत को लेकर ये बातें हर महिला को जाननी चाहिए! | Dr. Deepita Vaishya Part 17
महिलाओं की सेहत को लेकर ये बातें हर महिला को जाननी चाहिए! | Dr. Deepita Vaishya Part 19
महिलाओं की सेहत को लेकर ये बातें हर महिला को जाननी चाहिए! | Dr. Deepita Vaishya Part 21
महिलाओं की सेहत को लेकर ये बातें हर महिला को जाननी चाहिए! | Dr. Deepita Vaishya Part 13
बरगवां रेलवे स्टेशन पर 89 बोतल शराब बरामद

GRP-RPF की संयुक्त कार्रवाई, दो सूटकेस में रखी थी शराब की खेप

सिंगरौली बरगवां रेलवे स्टेशन पर GRP एवं RPF के संयुक्त सहयोग से शराब की एक खेप पकड़े जाने का मामला सामने आया है। कार्रवाई के दौरान दो सूटकेस बैग से कुल 89 बोतल शराब बरामद की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संबंधित व्यक्ति बरगवां से शराब लेकर किसी अन्य स्थान पर जाने की तैयारी में था। इसी दौरान रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान उसके पास मौजूद दो सूटकेस बैग से शराब की बोतलें बरामद हुईं।

मामले में GRP द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बरामद शराब की कुल मात्रा, कीमत और शराब को कहां ले जाया जा रहा था, इस संबंध में जांच की जा रही है। मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा जांच पूरी होने के बाद होने की संभावना है।