शामली: शामली के बाबरी क्षेत्र में करीब आधा दर्जन नलकूपों पर हुई चोरी, किसानों में नाराजगी फैली
Shamli, Shamli | Nov 12, 2026 शामली जिले के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव खेडी पट्टी निवासी किसान राजबीर, देवेंद्र, शौदर, जगमार सहित करीब आधा दर्जन किसानों के नलकूपों पर चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर नलकूपों से स्टार्टर, केबिल और अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए हैं। इससे आर्थिक नुकसान के साथ—साथ किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने चोरों को पकड़ने की मांग की।