हरिद्वार: स्वयंसेवी संस्थाओं ने कनखल स्थित सती घाट पर 4000 से अधिक लावारिस मृतकों की अस्थियों का किया विसर्जन
दिल्ली और NCR के आसपास के 4 हजार से ज्यादा लावारिस मृतकों का सामूहिक अस्थि विसर्जन शनिवार दोपहर 3 बजे करीब कनखल के सती घाट पर किया गया। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारों के बीच बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की। संस्थाओं के अनुसार लावारिस मृतकों की अस्थियों को हर साल पितृ पक्ष की एकादशी पर गंगा में विसर्जित किया जाता है और पिछले कई सालों से यह परंपरा चल रही है।