जमुई: जिला प्रशासन द्वारा डॉ. भीम राव अंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई, DM, SP व अन्य पदाधिकारियों ने किया माल्यार्पण
Jamui, Jamui | Apr 14, 2026 जिला प्रशासन द्वारा भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे तक शहर के कचहरी चौक स्थित अंबेडकर स्थल ओर समारोहपूर्वक मनाई गई। इस दौरान डीएम नवीन, एसपी विश्वजीत दयाल, डीडीसी और एसडीओ सौरव कुमार सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।