भंडरा: बिरसा हरित ग्राम योजना से बदली ग्रामीण किसानों की तस्वीर, भंडरा के आम उत्सव-सह-बागवानी मेले में दिखी समृद्धि की मिठास।
भंडरा प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार दोपहर 1 : 30 बजे बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत मनरेगा से संचालित एक दिवसीय आम उत्सव- सह- बागवानी मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे महिला एवं पुरुष आम उत्पादक किसानों ने अपने बागानों में उत्पादित विभिन्न किस्मों के आमों की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई।