अरवल: संघ भवन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा अरवल द्वारा होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन
Arwal, Arwal | Mar 24, 2024 जिला मुख्यालय स्थित संघ भवन में बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ जिला शाखा अरवल के द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक गोप गुट जिला इकाई अरवल के दर्जनों शिक्षकों ने होली मिलन समारोह में शामिल हुए। सभी ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को होली रंग गुलाल लगाकर होली की बधाई दिये। सभी शिक्षकों ने आपसी भाईचारे के साथ रंग गुलाल खेलते हुए एक दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी।