अरवल: सदर प्रखंड में शहीदे आजम भगत सिंह स्मृति मंच अरवल के द्वारा भगत सिंह का शहादत दिवस मनाया गया
Arwal, Arwal | Mar 23, 2024 सदर प्रखंड में शहीदे आजम भगत सिंह स्मृति मंच के संयोजक बसपा जिला अध्यक्ष मनोज सिंह यादव के नेतृत्व में शहीद ए आजम भगत सिंह की 93 वां शहादत दिवस मनाया गया। मौके पर भगत सिंह अरवल शहीद स्मारक के पास शहीद ए आजम भगत सिंह के तेल चित्र पर माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज सिंह यादव, सेवानिवृत शिक्षक जयप्रकाश नारायण सिंह, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह, मनीष कुमार सिंह के अलावे अन्य लोग मौजूद रहे।