अरवल: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने होली पर्व पर अधिकारियों सहित अरवल ज़िला वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी
Arwal, Arwal | Mar 23, 2024 जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने होली पर्व पर अधिकारियों सहित सभी जिलेवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मौके पर जिला पदाधिकारी वर्ष सिंह ने कहा कि रंगों का त्योहार होली हम सभी को आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भावना का संदेश देता है। जिले वासी होली पर्व परंपरागत उल्लास के साथ मनाएं, इसके लिए जिला प्रशासन सदैव अपना फर्ज तत्परता से निभाते हैं। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और पुलिस जवानों को होली के अवसर पर अपनी ड्यूटी के प्रति सजग रहते हुए नागरिक सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की बात कही। उन्होंने ने कहा कि हम सभी मिलकर होली पर्व खुशियों को उमंग और हर्षाेल्ल्लास के साथ मनाएंगे।