अरवल: जिला मुख्यालय में होली पर्व को लेकर मिठाई दुकानों का किया गया निरीक्षण
Arwal, Arwal | Mar 24, 2024 होली त्यौहार को देखते हुए खाद्य एवं सुरक्षा विभाग अलर्ट हो गया है। जिसके मद्देनजर रखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग के खाद्य सुरक्षा अधिकारीयों के द्वारा मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने दिपक स्वीट्स, निधी स्वीट्स, भवानी स्वीट्स जैसे दुकानों का निरीक्षण किया गया है। इस दौरान उन्होंने नमूने लेकर उनका सैंपल जांच के लिए लैब में भेज दिया है। जिससे उनकी गुणवत्ता की जांच की जा सके। जांच के बाद दोषी पाए जाने वाले पर दुकान संचालक के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।