मेहगांव: मेहगांव एसडीएम ने लोक सेवा केंद्र के लिए नए संचालकों का चयन करने के लिए समिति बनाई, ऑनलाइन प्राप्त निविदाओं के आधार पर होगा चयन
Mehgaon, Bhind | Feb 3, 2025 मेहगांव sdm नवनीत शर्मा ने लोकसेवा केंद्र की ऑनलाइन प्राप्त हुई निविदाओं के अंतर्गत तकनीकी एवं वित्तीय निविदाओं में सफल पाए गए निविदाकारों में से नवीन संचालकों के चयन की कार्रवाई किए जाने हेतु सोमवार को 1 बजे समिति का गठन किया गया।लोटरी पद्धति से लोकसेवा केंद्र मेहगांव अमायन,गोरमी हेतु कार्रवाई 6 फरवरी को 12 बजे जनपद पंचायत मीटिंग हॉल मेहगांव में की जाएगी।